एसडीएम बोले, जनगणना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
शाहजहांपुर, मई 20 -- तिलहर। आगामी जनगणना को लेकर तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम जीत सिंह राय ने सुपरवाइजरों और नोडल अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना भारत सरकार का महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने निर्देश दिए कि जनगणना कर्मी लोगों से किसी प्रकार का ओटीपी या अनावश्यक दस्तावेज न मांगें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जानकारी देने में संकोच करे तो जनप्रतिनिधियों और स्थानीय संभ्रांत लोगों का सहयोग लेकर कार्य पूरा कराया जाए। बैठक में नायब तहसीलदार मनु माथुर, निवेदिता ठाकुर, अमित कुमार और तरुण प्रताप मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एसडीएम बोले, जनगणना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.