प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज। बारा तहसील में लगातार आ रही शिकायतों पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम को हटा दिया है। उनकी जगह एसडीएम गणेश कन्नौजिया को जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम और तहसीलदार बारा रोशनी सोलंकी के बीच विवाद इसका बड़ा कारण माना जा रहा है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें मुख्यालय से अटैच किया गया है। कई लोगों कि शिकायत पर जांच बैठाई गई है। एसडीएम न्यायिक बारा चंदन कुमार को तहसीलदार का काम दिया गया है। बारा तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई के दौरान ये शिकायतें आई थीं। यह भी पढ़ें- आईएएस से विवाद; महिला तहसीलदार के पीछे कौन? गोपनीय जांच, कई अफसरों की मुश्किलें बढ़नी तय जिस पर ये कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- तहसीलदार पर लगाया आरोप, निलंबन की मांग

हिंदी हिन्द...