फतेहपुर, मार्च 31 -- छिवलहा। कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े अविनाश कुमार ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पीसीएस 2024 परीक्षा में 33वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद पर चयनित होने के बाद मंगलवार को गांव पहुंचे तो परिजनों समेत गांव के लोगों ने भव्य स्वागत किया। चयन के बाद पहली बार घर पहुंचे अविनाश कुमार का कस्बे में भव्य स्वागत किया गया। डीजे की धुन पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और जगह-जगह माला पहनाकर अभिनंदन किया। घर पहुंचने पर बधाई देने वालों और सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद उन्होंने घर के सामने स्थित मंदिर में 51 किलो लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर हनुमान जी, काली जी एवं शनि भगवान का आशीर्वाद लिया। अविनाश के घर आने की सूचना मिलते ही सुबह से ही गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों का तांता लगा रहा। मेधा ने बताया कि वर्ष 2016 में उनका चयन ...