मऊ, मार्च 31 -- मऊ, संवाददाता। पीसीएस परीक्षा में 13 वीं रैक लाने वाली पूर्व विधायक कपिलदेव यादव की पौत्रवधू सुषमा यादव का मंगलवार को इंदारा अपने ससुराल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों के बीच महिलाओं ने उन्हें माला पहनाया और उनका मुंह मीठा कराया। सुषमा यादव ने बताया कि उन्होंने यह सफलता धैर्य और मेहनत के बलबूते प्राप्त किया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रुद्रपुर स्थित उदय एकेडमी में हुई। इसके बाद उन्होंने 2013 में गोरखपुर के संस्कृति पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। उनकी इस उपलब्धि पर जिले भर के सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। सुषमा यादव की सफलता को विशेष रूप से बेटियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.