एसडीएम पर भ्रष्टाचार व अभद्रता का आरोप, वकीलों ने किया प्रदर्शन
बदायूं, फरवरी 22 -- बिल्सी, संवाददाता। तहसील परिसर में शनिवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर भ्रष्टाचार और अभद्रता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्रवाई के लिए तहसील दिवस में पहुंचे सीडीओ केशव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन के महासचिव ज्ञान सिंह त्यागी ने आरोप लगाया कि एसडीएम का व्यवहार अधिवक्ताओं के प्रति असहयोगपूर्ण और अभद्र है। उन्होंने कहा कि इससे तहसील की न्याय व्यवस्था प्रभावित हो रही है और वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम के खिलाफ विगत छह फरवरी से उनके कोर्ट का बहिष्कार जारी है, जो उनके स्थानांतरण तक जारी रहेगा। प्रदर्शन में अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, ठाकुर हेमेंद्र सिंह, मुकेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.