जौनपुर, अप्रैल 8 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट का रास्ता टंकी निर्माण के कारण काफ हद तक अवरुद्ध हो गया है। साथ ही मार्ग बेहद जर्जर हो चुका है।। न्यायालय तक पहुंचने में बुजुर्ग अधिवक्ताओं को काफी परेशानी होती है। यह स्थिति कई महीनों से बनी हुई है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी समतलीकरण नहीं हो पाया। तहसील में इस समय नए तहसील भवन का कई महीनों से निर्माण चल रहा है। भवन निर्माण का कार्य लगभग पूरा भी हो चुका है। सभी न्यायालय और कार्यालय पुराने से नए भवन में स्थानांतरित भी हो चुके हैं। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी न्यायिक का न्यायालय जिस भवन में स्थानांतरित हुआ है। ठीक उसके सामने भवनो में जलापूर्ति के लिए बड़ी टंकी का निर्माण कई माह से चल रहा है। जिसके कारण बड़े बड़े गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। भवन निर्माण सामग्री के अल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.