शामली, दिसम्बर 24 -- कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन की अध्यक्षता में जेम पोर्टल से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जेम पोर्टल पर समय-समय पर हो रहे बदलावों की जानकारी देना और इसके उपयोग में आ रही व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना रहा। कार्यशाला में जेम प्रकोष्ठ लखनऊ से आए प्रतिनिधि एवं प्रशिक्षक अंकित शुक्ला ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पोर्टल के नवीन फीचर्स, प्रक्रियाओं में हुए बदलाव तथा क्रय प्रक्रिया को सरल बनाने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को पोर्टल के प्रभावी उपयोग के साथ-साथ आ रही तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक कठिनाइयों के समाधान भी बताए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर भी दिया गया। कार्यशाला में सहायक आयुक्त उद्योग र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.