महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील में दो व्यक्तियों की जमानत कराने पहुंचे एक अधिवक्ता के मुंशी व पेशकार के बीच हुई कहासुनी के बाद जमानत की प्रक्रिया को लेकर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मामले में तूल पकड़ता उससे पहले पेशकार न्यायालय कक्ष का ताला बंद कर मौके से हट गए। हालांकि कुछ देर बाद जब वह पहुंचे और जमानत प्रक्रिया पूर्ण करने लगे उसी दौरान मुंशी ने भी उक्त न्यायालय कक्ष का ताला बाहर से बंद कर दिया। मामले में बार एसोसिएशन के जिम्मेदारों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है की सोनौली थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर में बीते बुधवार को क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद पर पुलिस ने दो लोगों को चालान किया था। मामले में सोनौली पुलिस दोनों अभियुक्तों को लेकर नौतनवा तहसील एसडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.