मऊ, दिसम्बर 25 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने गुरुवार को स्थानीय तहसील परिसर में 50 असहाय लोगों में कंबल का वितरण किया। एसडीएम ने बताया कि वर्तमान समय में पड़ रही हाड़ कपाऊ ठंड के बीच फुटपाथ और रैन बसेरों में अपनी रात गुजारने वाले लोगों के लिये काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और गरीब व असहाय नागरिक ठंड में ठिठुर रहे हैं। जिसके मद्देनजर शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को कंबल प्रदान किया जा रहा है, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके। एसडीएम ने बताया कि राहगीरों के लिए रैन बसेरे में ठहरने के लिये नगर पंचायत को उत्तम व्यवस्था करने व अलाव आदि के नियमित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसडीएम न्यायिक सत्यप्रकाश, तहसीलदार डा.धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा व अमरनाथ यादव, लेखपाल सौरभ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.