औरैया, फरवरी 26 -- बेला, संवाददाता। अवैध कब्जों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रशासन ने गुरुवार को ग्राम पंचायत बेला में दिबियापुर रोड स्थित करीब 28 डेसिमल सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई का नेतृत्व उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया ने किया। बताया गया कि उक्त बेशकीमती भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई। सीमांकन के बाद अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। थाना बेला प्रभारी गंगा दास गौतम पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे, जबकि लेखपाल व राजस्व कर्मियों ने सहयोग किया। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अन्य चिन्हित भूमि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.