एसडीएम ने हाईस्कूल व इंटर के टॉपरों को किया सम्मानित
बरेली, मई 24 -- शीशगढ़, संवाददाता। हमदर्द वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित सम्मान समरोह में एसडीएम निधि शुक्ला ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।शनिवार को सोसायटी का सम्मान समारोह नगर पंचायत चेयरमैन नीलोफर की अध्यक्षता में हुआ। सोसायटी अध्यक्ष हाजी गुड्डू ने मुख्य अतिथि एसडीएम को स्वागत किया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित किए गए। सोसायटी अध्यक्ष ने कहाकि अनुशासित जीवन और कड़ी मेहनत छात्रों को उनकी मंजिल की ओर ले जाता है। कार्यक्रम में अब्दुल सलाम शास्त्री,आफताब अहमद, मकसूद अहमद रहमानी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.