पीलीभीत, जून 2 -- अमरिया। उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के अंतर्गत कार्यरत सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाउस लिस्टिंग एवं आवास गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी सुपरवाइजरों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी मंयक गोस्वामी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक सुपरवाइजर अपने अधीनस्थ प्रगणकों के कार्य की नियमित समीक्षा करें और निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिन क्षेत्रों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है। वहां विशेष अभियान चलाकर कार्य में सुधार लाया जाए। आंकड़ों की शुद्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रगणक को उसका आवंटित हाउस लिस्टिंग ब्लॉक पूर्ण करने के बाद पुनः किसी अन्य हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में नहीं लग...