एसडीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, चांदपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम
अयोध्या, मई 18 -- बीकापुर, संवाददाता। उपजिलाधिकारी बीकापुर सुश्री श्रेया सोमवार को एक्शन मोड में नजर आईं। तहसील पहुंचकर उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया। शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। नगर क्षेत्र में भूमि विवाद और सीमांकन से जुड़े प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार रामखेलावन के साथ राजस्व टीम को मौके पर भेजकर नापजोख कराई। टीम ने संबंधित पक्षों की मौजूदगी में भूमि का सीमांकन किया। वहीं दूसरी ओर चांदपुर क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार बीकापुर घनश्याम शुक्ला को राजस्व टीम के साथ मौके पर भेजा गया। यह भी पढ़ें- चौपाल में भूमि विवादों का मौके पर निस्तारण प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.