कुशीनगर, अप्रैल 12 -- कुशीनगर। ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित एक डायग्नोस्टिक एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस सेंटर को सील कर दिया। यह कार्रवाई तमकुहीराज की एसडीएम आकांक्षा मिश्रा द्वारा शिकायत के आधार पर की गई। अचानक पहुंची तमकुहीराज की एसडीएम को निरीक्षण के दौरान सेंटर पर कोई रेडियोलॉजिस्ट मौजूद नहीं मिला। इस पर तत्काल सेंटर को सील कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि मौके पर डॉक्टर की अनुपस्थिति नियमों का उल्लंघन है, जिसके चलते आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।यह कार्रवाई जिलाधिकारी को की गई शिकायत के आधार पर हुई है। शिकायत में जिले के कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालन में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि फाजिलनगर, कसया और दुदही क्षेत्रों में एक ही डॉक्टर के ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.