एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
झांसी, मई 19 -- झांसी (मोंठ)। मंगलवार को उप जिलाधिकारी मोंठ अवनीश कुमार तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, हीट वेव कक्ष, ओपीडी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, औषधि वितरण केंद्र, आरएस कॉर्नर तथा ट्रॉमा सेंटर का गहन निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ऑपरेशन के माध्यम से एक प्रसव भी कराया गया। प्रसव के पश्चात जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.