हापुड़, फरवरी 11 -- हापुड़। तहसील क्षेत्र के गांव नान में सरकारी नाली को एसडीएम ईला प्रकाश ने कब्जा मुक्त कराया है। यह कार्रवाई समाधान दिवस में शिकायत लेकर आये पीड़ित के आधार पर उसके गांव पहुंचकर की है। उन्होंने देखा की किसान ने सरकारी नाली पर मिटटी का भराव कर अपनी सरसों की फसल खड़ी कर रखी है। एसड़ीएम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चलवाकर सरकारी नाली को कब्जा मुक्त करा दिया। इस दौरान शिकायतकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहें। एसडीएम ईला प्रकाश ने कब्जाधारियों को चेतावनी दी की कोई भी सिंचाई नाली बंद नहीं करेगा नाली जहां पहले थी, वही ही बनी रहेगी। यदि उसको बंद किया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.