एसडीएम ने सदर अस्पताल की रूटीन सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
गढ़वा, मई 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर सदर एसडीएम संजय कुमार ने गुरुवार को सदर अस्पताल की दैनिक विधि व्यवस्था व परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उस दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. माहेरू यामानी, अस्पताल प्रबंधक विकास केसरी, पुलिस निरीक्षक सह गढ़वा थाना प्रभारी सुनील तिवारी, पुलिस उप निरीक्षक अविनाश कुमार, होमगार्ड इंस्पेक्टर दिलीप कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। उक्त विशेष निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विमर्श किया गया। पूर्व से कार्यरत गृह रक्षकों के संबंध में शिकायतें प्राप्त होने पर बीते सप्ताह ही सभी वर्तमान गृह रक्षकों को बदलने का निर्णय लिया गया था। यह भी पढ़ें- जनस्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन का व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.