मऊ, फरवरी 3 -- घोसी। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजार स्थित धारा 24 के एक वाद के निपटारे के लिये सोमवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया और वादस्थल के भौतिक स्थिति की समीक्षा की। क्षेत्रीय लेखपाल निशांत अंशुल राय व राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर उक्त भूमि का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि गाटा संख्या 81 के बाबत भूस्वामी द्वारा धारा 24 के तहत पत्थर नसब के लिए वाद प्रस्तुत किया गया है। पत्रावली के निस्तारण के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.