गोंडा, मई 10 -- करनैलगंज, संवाददाता। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने आगामी जनगणना स्व-गणना जागरूकता अभियान को लेकर विभिन्न विभागों एवं संस्थानों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराने पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि 11 मई से 20 मई तक विशेष थीम आधारित दिवस आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को स्व-गणना के प्रति जागरूक किया जाएगा। एसडीएम ने जानकारी दी कि 11 मई को न्यायिक दिवस के अंतर्गत न्यायपालिका एवं बार एसोसिएशन से सहयोग लिया जाएगा, जबकि 12 मई को वर्दीधारी बल दिवस पर पुलिस, पीएसी एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को अभियान से जोड़ा जाएगा। 13 मई को बैंक, रेलवे, डाकघर एवं वित्तीय संस्थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों में...