एसडीएम ने लेखपालों के बदले कार्यक्षेत्र
रायबरेली, मई 12 -- ऊंचाहार संवाददाता। एसडीएम विवेक राजपूत ने क्षेत्र के लेखपालों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसमें तहसील में तैनात एक दर्जन लेखपालों के हल्कों में बदलाव किया गया है। एसडीएम ने लेखपाल पुष्पेन्द्र कुमार सोनकर को मिर्जापुर ऐहारी व कमालपुर का प्रभार दिया गया है। आदित्य कुमार सिंह को ऊंचाहार मुख्यालय के साथ खोजनपुर और धोबहा की जिम्मेदारी मिली है। राहुल त्रिवेदी अब जगतपुर और टांघन का कार्य देखेंगे। प्रमोद कुमार गुप्ता को मवई क्षेत्र में तैनात किया गया है। अनुभव सिंह को बिकई के साथ तहसील कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। इसके अलावा रविकान्त केसरवानी ऐहारी बुजुर्ग, सचिन पटेल रामसाण्डा, दीपक गर्ग कुसुमी, अज तिवारी कमोली, उदित जायसवाल उंडवा समेत एक दर्जन लेखपालों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए अतिरिक्त चार्ज दिया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.