कुशीनगर, जनवरी 4 -- कुशीनगर। एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल ने शनिवार को मुख्यमंत्री क़ृषक दुर्घटना सहायता योजना में घोर लापरवाही सामने आने पर छह लेखपालों का वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया है। एसडीएम श्री बघेल ने यह कार्यवाही लेखपालों द्वारा समयावधि के अंदर फाइलों को प्रस्तुत नहीं कर पाने पर किया। मुखयमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के तहत ऐसे किसान जिनकी आयु 18 से 70 वर्ष है, जिनकी दुर्घटना में मौत हो जाती है तो एसे व्यक्तियों के परिजनों को पांच लाख रूपये की सहायता राशि प्रदेश सरकार द्वारा दी जाती है। इस योजना में आवेदन प्राप्त होने के 30 दिनों के अंदर सारी प्रक्रिया पूरी कर फाइल को आगे बढ़ाते हुए शासन को अवगत कराना होता है। लेकिन इन लेखपालों द्वारा समय सीमा बीतने के बाद लगभग 37 दिन बीत गए और फाइलें प्रस्तुत नहीं हुईं। इसे एसडीएम ...