एसडीएम ने रूसी बाईपास पार्किंग का किया निरीक्षण
नैनीताल, मई 8 -- नैनीताल। एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक ने शुक्रवार को रूसी बाईपास में पार्किंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पेयजल, शौचालय समेत पर्यटकों के लिए अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पार्किंग में शौचालयों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए, डीएम के निर्देश पर निरीक्षण किया गया। रूसी बाईपास की पार्किंग में बड़ी संख्या में पर्यटकों के वाहन पहुंचते हैं। ऐसे में वहां पर्यटकों को किसी भी तरह की मूलभूत सुविधा की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए व्यवस्थाएं जांची गई। शौचालयों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- रीठासाहिब में 29 से 31 मई तक होगा जोड़ मेला साथ ही अन्य सुविधाएं भी चाक चौबंद रखने को कहा है। इस दौरान जिला पंचायत और जल संस्थान के अधिकारी भी मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.