कुशीनगर, अप्रैल 12 -- कुशीनगर। जमीन पर कब्जा पाने के लिए तीन साल से भटक रही उर्मिला नाम की महिला को एसडीएम के प्रयास से आखिरकार कब्जा मिल गया। यह महिला कसया थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव की निवासी है। पोखरभिंडा की रहने वाली उर्मिला पत्नी ब्यास ने गांव के ही श्रीराम यादव से तीन साल पहले जमीन बैनामा लिया था। उसी समय उसका खारिज दाखिल भी हो गया था, लेकिन उसे बैनामा देने वाला जमीन पर कब्जा होने नहीं दे रहा था। कब्जा पाने के लिए जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों के पास दौड़ लगाने के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही थी। उर्मिला ने शनिवार को समाधान दिवस पर चौराखास थाना पहुंचकर एसडीएम डॉ. संतराज बघेल को प्रार्थना पत्र के देने के बाद पूरी बात बताई। एसडीएम ने तत्काल कानूनगो ओमप्रकाश, लेखपाल कन्हैया यादव, अमित चौधरी के अलावा थाने के नायब दरोगा जितेन्द्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.