मेरठ, मार्च 20 -- शुक्रवार को एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने मवाना सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही मरीजों से मिलकर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। एसडीएम संतोष कुमार सिंह शुक्रवार को सिविल जज मवाना प्रशांत मौर्य व क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया के साथ सरकारी अस्पताल मवाना पहुंचे। जहां उन्होंने एक्स-रे कक्ष, स्टाफ रूम, ऑक्सीजन प्लांट, ऑपरेशन थियेटर (ओटी), जनरल वार्ड और इमरजेंसी वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था, उपकरणों के रखरखाव तथा अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं को परखा गया। एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्याएं भी सुनीं।इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.