धनबाद, मार्च 31 -- 40 धनबाद विधानसभा के ईआरओ सह एसडीओ लोकेश बारंगे ने प्री एसआईआर 2026 के संदर्भ में युक्तीकरण के उपरांत प्रत्येक घरों में चिपकाए जा रहे प्रतीकात्मक मकान नंबर के क्रम में बूथ संख्या 166 एवं 180 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों बूथ के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। साथ में अधिक से अधिक मैपिंग, एएसडीडी सूची तैयार करने, मतदाताओं के ब्लैक एंड व्हाइट एवं अस्पष्ट फोटो को चिह्नित करते हुए उनका बीएलओ एप से रंगीन फोटो अपडेट करने, डेमोग्राफिक समान इंट्री का डेटा बीएलओ एप में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा फॉर्म 6, 7 एवं 8 का प्रतिदिन फिल्ड वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, उपरोक्त बूथ के बीएलओ पर्यवेक्षक सतीश कुमार राय, बीएलओ सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.