एसडीएम ने भूमि विवाद की तीन शिकायतों का किया निस्तारण
कौशाम्बी, मई 13 -- मंझनपुर, संवाददाता। एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह ने टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत गोराजू गांव में कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित तीन शिकायतों का निस्तारण कराया गया।कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव में स्थित नाली की पैमाइश कराते हुए चिन्हांकन किया। चिन्हांकन के साथ समस्या का निराकरण कराया गया। इसी प्रकार खतौनी में दर्ज चकमार्ग की पैमाइश कराई गई। चिन्हांकन करते हुए ग्राम प्रधान को चकमार्ग बनवाने के लिए निर्देशित किया गया। मौके पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- कोखराज में भूमि विवाद की शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.