कौशाम्बी, मार्च 12 -- एसआई भर्ती परीक्षा के मद्देनजर करारी इंटर कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया है। गुरुवार को मंझनपुर एसडीएम एसपी वर्मा ने नायब तहसीलदार मोबीन अहमद के साथ इस केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा की शुचिता बनी रहनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...