एसडीएम ने भवानीपुर क्रीड़ा मैदान का किया निरीक्षण
पूर्णिया, मार्च 19 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। एसडीएम अनुपम ने बुधवार को भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बलदेव उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनुपम ने मैदान का भौतिक सत्यापन करने के साथ साथ मैदान के विकास के लिए सार्थक कदम उठाने की बात कही। एसडीएम अनुपम ने स्पष्ट कहा कि बहुत जल्द बलदेव उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा और यहां प्रतिदिन दौड़ एवं अन्य प्रेक्टिस करने वाले युवाओं के लिए ट्रेक का निर्माण भी कराया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि मैदान के सौंदर्यीकरण को लेकर विद्यालय प्रधान से आवश्यक बात करते हुए जल्द कार्य आरम्भ कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि मैदान में बहुत जल्द आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर वरीय अधिकारियों से भी बात की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.