एसडीएम ने बारह पत्थर मैदान के बाहर से हटवाए अतिक्रमण
आगरा, मई 15 -- शहर के बारह पत्थर मैदान के बाहर हुए अतिक्रमण पर मंगलवार को नगर पालिका परिषद की टीम ने प्रशासनिक कार्रवाई की। एसडीएम सदर संजीव कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने सड़क किनारे और मैदान के बाहर अस्थायी रूप से रखी गई दुकानों एवं सामान को हटवाया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपना सामान समेटते नजर आए। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से अतिक्रमण हटाकर मार्ग को खाली कराया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों और मार्गों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने की हिदायत दी गई। कार्रवाई के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.