सहारनपुर, अप्रैल 22 -- रामपुर मनिहारान, संवाददाता। जनगणना अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम ने बिल क्लिंटन स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने कहा कि सभी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। रामपुर मनिहारान तहसील में 684 प्रगणक, सुपरवाइजर है। जिनको जनगणना के पहले चरण का प्रशिक्षण 22 अप्रैल से 4 मई तक 14 बैच तीन तीन दिवसीय प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया जाएगा। जनगणना स्व गणना अभियान 7 मई से 21 मई तक चलेगा। जिसमें नागरिक पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू उसके बाद 22 मई से 20 जून तक घर घर जाकर प्रगणक जनगणना का कार...