सीतापुर, मार्च 8 -- लहरपुर, संवाददाता। पेट्रोलियम पदार्थों की कमी की अफवाहों के चलते शुक्रवार शाम को एसडीसम आकांक्षा गौतम ने तहसील सभागार में क्षेत्र के पेट्रोल पंप डीलरों के साथ बैठक की। बैठक में कहा कि अफवाहों पर कोई ध्यान न दें। पेट्रोलियम पदार्थों की कोई भी कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी लोग ग्राहकों से नम्रता पूर्वक बात करें और बताएं की कोई भी अफवाह न फैलाए। अमेरिका ईरान युद्ध को लेकर शुक्रवार को पेट्रोलियम पदार्थों की कमी को लेकर फैली अफवाहों के चलते भारी संख्या में लोग डीजल पेट्रोल लेने के लिए विभिन्न पंपों पर जमा हो गए, अफवाहों को निराधार बताते हुए एसडीएम ने क्षेत्र के पेट्रोल पंप डीलरों के साथ बैठक की और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए कि पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडार है। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक कविता वर्मा, ना...