एसडीएम ने पकड़े बालू के 5 ओवरलोड ट्रक, छापे में कई ट्रक बालू गिराकर भागे
उरई, जून 25 -- कालपी। संवाददाता खनन की समय सीमा समाप्त होने से पहले बालू के अवैध परिवहन पर प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार देर रात एसडीएम अमित शेखर ने यमुना किनारे अभियान चलाकर बालू लदे 5 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। छापेमारी की भनक लगते ही बड़ी संख्या में ट्रक चालक रास्ते में बालू गिराकर भाग निकले।30 जून को बालू खदानों का संचालन बंद हो जाएगा। इससे पहले खनन कारोबारी अधिक से अधिक बालू निकालना चाहते हैं। ट्रक संचालक भी ज्यादा चक्कर लगाकर मानकों को दरकिनार कर ओवरलोड परिवहन कर रहे हैं। प्रशासन ने हाईवे से लेकर खदानों तक निगरानी बढ़ा दी है, लेकिन अवैध परिवहन पर खास असर नहीं दिख रहा। हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही आम है। बुधवार देर रात एसडीएम अमित शेखर ने यमुना में संचालित हीरापुर और तरीबुल्दा खदानों के रास्ते पर अचानक छापा मारा। हाईवे पर चढ़कर यम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.