अमरोहा, मई 10 -- एसडीएम विभा श्रीवास्तव व मंडी समिति सचिव अरविंद कुमार ने शनिवार को अतरासी कलां में 1500 कुंतल गेंहू का स्टॉक पकड़ा। मामले में दो व्यापारियों को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। जिससे पता चल सके कि गेंहू की खरीद कहां से की गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बीते दिनों डीएम नितिन गौड़ ने निर्देश दिए थे कि गेंहू का अवैध भंडारण न किया जाए। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रुप से इसकी निगरानी रखें। अगर कहीं पर अवैध भंडारण मिलता है तो कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में शनिवार को एसडीएम सदर मंडी समिति सचिव के साथ गांव अतरासी कलां पहुंची। यह भी पढ़ें- डिलारी में आढतों पर एसडीएम की छापेमारी से मचा हड़कंप एसडीएम ने बताया कि अवैध रुप से रखे गेहूं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.