एसडीएम ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
पिथौरागढ़, जून 14 -- डीडीहाट। एसडीएम खूशबू पांडे ने तहसील परिसर में स्थित आवासीय भवनों के निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। एसडीएम पांडे ने बताया कि तहसील परिसर में कर्मचारी व अधिकारियों के लिए आवासीय परिसर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग डीडीहाट की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने विभाग के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पूर्व में निर्मित भवनों के वॉटरप्रूफ व अनुरक्षण का कार्य करने व कार्य कर रहे श्रमिकों के सत्यापन करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार वतन गुप्ता, अक्षय सत्ता, राजीव पांडे, विजय राणा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.