एसडीएम ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
गाजीपुर, जुलाई 1 -- गाजीपुर (जमानियां)। एसडीएम मनोज कुमार पाठक और तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बुधवार की सुबह तहसील परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होने संबंधितों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम करने के लिए निर्देशित किया। तहसील परिसर में एक मीटिंग हॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के लिए हिदायत दिया। उन्होने कार्यदायी संस्था को तय समय में पूरा करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.