सोनभद्र, अप्रैल 9 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के कस्बे से सटे बस स्टैंड से मलदेवा गांव तक हो रहे संपर्क मार्ग निर्माण में मानकों की अनदेखी के शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें निर्माण संबंधित मानकों से अवगत कराते हुए कमियों को भी बताया। लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण में सोलिंग की बिना रोलरिंग व पानी डालकर कुटाई किये ही ढलाई की जा रही है। ग्रामीण डॉ. लवकुश प्रजापति ने सड़क निर्माण की खामियों को अवगत कराते हुए कहा कि सड़क ऊंची हो जाने से राहगीर तथा चारपहिया वाहन स्वामियों को इस मार्ग से गुजरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे बराबर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस पर एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर जेई से हो रहे कार्य की जानकारी ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.