उरई, फरवरी 17 -- कोंच। रमजान माह को देखते हुए एसडीएम ज्योति सिंह ने नगर में सफाई व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर के कई वार्डों में घूमकर सफाई की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ज्योति सिंह ईओ मोनिका उमराव के साथ कुरैशियान मस्जिद पहुंचीं। यहां सफाई व्यवस्था देख नगर पालिका प्रशासन को निर्देश दिए कि रमजान माह के दौरान धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष रूप से सफाई, रोशनी और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एसडीएम ने कहा कि रमजान के पवित्र माह में नगर की स्वच्छता एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि रमजान के दौरान सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान ईओ मोनिका उमराव, एसडीओ बिजली रवीन्द्र कुमा...