महाराजगंज, अप्रैल 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसडीएम नवीन प्रसाद व खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्रा कस्बे के छपवा बाईपास पर स्थित एक प्राइवेट स्कूल पर शुल्क वृद्धि एवं कॉपी किताब बिक्री की जांच करने पहुंचे। हालांकि अधिकारियों के जांच के दौरान किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्कूल पर पहुंचे एसडीएम एव खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच के दौरान फीस वृद्धि को लेकर स्कूल प्रबंधन से जानकारी ली तो वहीं स्कूल परिसर से विद्यार्थियों को कॉपी किताब बिक्री पर भी जांच पड़ताल की। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन कराने के लिए विद्यालय का निरीक्षण किया गया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा यदि विद्यार्थियों पर जबरन किताब कॉपी खरीदने का दबाव बनाया जाता है तो निश्चित है उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.