शामली, अप्रैल 11 -- झिंझाना। नगर पंचायत झिंझाना में शुक्रवार को नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय में हुए कार्यक्रम में एसडीएम ने नामित सभासद रवि गहलौत, पवन पच्चीसीया और अरविंद बंसल को शपथ दिलाई गई। इस दौरान नगर पंचायत परिसर में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ मौजूद रही। वक्ताओं ने कहा सभासद नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की अहम कड़ी होते हैं और उनके सहयोग से विकास योजनाएं धरातल पर उतरती हैं। एसडीएम ने कहा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए नगर के समग्र विकास में योगदान देना आवश्यक है। कहा सभी सभासद मिलकर टीम भावना से कार्य करेंगे तो विकास कार्यों में तेजी आएगी। शपथ ग्रहण के बाद मुख्य अतिथि,...