हापुड़, जून 3 -- भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के विरोध में बुधवार को एसडीएम सदर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम सदर पर फोन न उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान अपनी समस्या को लेकर एसडीएम को फोन करते है, लेकिन एसडीएम हमेशा मीटिंग में होती है। इससे किसानों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने समस्या का समाधान न होने की दशा में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी, हालांकि एसडीएम सदर के आश्वासन पर किसान वापस लौट गए। युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि जनपद की सदर तहसील में अवैध खनन चल रहा है, अगर खनन की परमिशन बनवा लेते है तो खनन निश्चित जगह के बजाए दूसरी जगह पर खनन करते है। यह भी पढ़ें- तीन साल से लटकी शिकायत का डीएम ने किया न...