एसडीएम ने नगर ऊंटारी जेल कैंपस का किया निरीक्षण, शीघ्र संचालन की तैयारी
गढ़वा, मार्च 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मंगलवार को गढ़वा सदर एसडीएम सह जेल अधीक्षक संजय कुमार ने नगर ऊंटारी स्थित उपकारा (उप-जेल) परिसर का निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने हाल ही में खरीदे गए सामानों का भी सरसरी तौर पर जायजा लिया। साथ ही जेल के यथाशीघ्र संचालन के लिए न्यूनतम आवश्यक संसाधनों और सामग्रियों की कमी का आकलन किया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों इस जेल के संचालन के लिए आवश्यक कई जरूरी सामग्रियों को होटवार जेल रांची, घाघीडीह जेल जमशेदपुर और हजारीबाग सेंट्रल जेल से क्रय किया गया है। शेष आवश्यक सामग्रियां विहित प्रक्रिया अपनाकर शीघ्र ही क्रय कर ली जायेंगी। निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने कहा कि विभागीय स्तर से जेल को शीघ्र प्रारंभ करने के लगातार निर्देश प्राप्त हो रहे हैं और इसी दिशा में आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.