कौशाम्बी, मई 12 -- एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने मंगलवार को टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत धुमाई में शिविर लगाया। इस दौरान उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद का त्वरित निस्तारण कराया। शिविर में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने एसडीएम की मौजूदगी में बंजर भूमि पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत का निरीक्षण किया। इसके बाद भूमि पर पाए गए अवैध कब्जे को मौके पर ही हटवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...