एसडीएम ने दिए जल संचयन के निर्देश
आजमगढ़, मई 10 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम प्रशांत कुमार ने वीसी मीटिंग के दौरान स्वगणना शत प्रतिशत कराने के लिए कहा। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक पोखरों, तालाबों और अमृत सरोवरों को चिह्नित कर जल संचयन कराएं। एसडीएम ने कहा कि पुराने तालाब, पोखरे एवं अन्य जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर पानी संरक्षित किया जाए। आवश्यकता पड़े तो हमें तत्काल बताएं। जिससे सिंचाई विभाग से बात कर नहरों में पानी छोड़वाया जाए। इससे भूजल स्तर में सुधार होगा और जल संकट से निपटा जा सकेगा। उन्होंने बीडीओ को गांव-गांव अभियान चलाकर जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित करने और मनरेगा से खोदाई और सफाई कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जल संचयन में लापरवाही बर्दाश्त नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.