एसडीएम ने तुर्री नाला का किया निरीक्षण
बांदा, अगस्त 18 -- पैलानी। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को सिंधनकला के तुर्री नाला का निरीक्षण किया। यहां केन का पानी नाले के नीचे तक पहुंच गया है। संभावित बाढ़ को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को उन्होंने पल-पल नजर बनाए रखने को कहा। चंद्रावल नदी की बाढ के चलते पडो़हरा- नांदादेव संपर्क मार्ग पर रपटा जलमग्न हो गया है। गौरी कला-अमारा संपर्क मार्ग पर भी चंद्रावल नदी का पानी आ जाने से आवागमन ठप्प हो गया है। ग्रामीण, किसानों ,नौजवानों ,छात्र-छात्राओं तथा बीमारी से ग्रसित ग्रामीण जनों को अब एकमात्र सहारा नाव का ही बचा है। छात्र- छात्राओं को नावों से आना-जाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जिले में हुई 12 मिलीमीटर बारिश, नदियां उफनाईं नाविक भूरा निषाद व शंकर निषाद ने बताया कि नदी में लहरें भी गतिशील हो गई है। इसलिए छात्र -छात्राओं को वापस घर भेजा गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.