एसडीएम ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण
रामपुर, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने संयुक्त रूप से तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण करके उन्हें पानी लगाया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण किया। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर के अवसर पर तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी विकास कुमार और तहसीलदार निश्चय कुमार ने पौधरोपण करने के उपरांत पानी दिया। इसके अलावा तहसील के अधिवक्ताओं ने भी एसडीएम संग पौधारोपण करने में सहयोग किया। वहीं विधान सभा स्वार मंडल के ग्रामीण शक्ति केंद्र गजरौला के बूथ संख्या दो सौ बीस पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक मां के नाम पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिंचाई बन्धु के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान द्वारा पौधारोपण कर पानी लगाया गया। यह भी पढ़ें- रोपित पौध की सुरक्षा को अनिवार्य रुप से बनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.