बाराबंकी, अप्रैल 5 -- सिरौलीगौसपुर। उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने तहसील परिसर के जिस तरफ तालाब है उधर उगी झाड़ झखांड़ को जेसीबी मंगवा कर साफ सफाई कराया। तहसील परिसर के तालाब को साफ सुथरा कराया। रविवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, राजस्व निरीक्षक भूपेन्द्र द्विवेदी, राम आशीष आदि राजस्व कर्मियों के साथ तहसील प्रांगण में तालाब की तरफ की गंदगी को साफ कराते हुए तालाब के आस पास गर्मियों में बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...