हरदोई, जनवरी 24 -- सवायजपुर। सवायजपुर तहसील में उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब एसडीएम ने तहसील के मुख्य द्वार पर ताला जड़वा दिया। कई अधिवक्ता गेट के बाहर कार और मोटरसाइकिल पर बैठे गेट खुलने का इंतजार करते रहे। बाद में नाराज वकीलों ने प्रदर्शन किया। अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। दि ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबिहारी मिश्रा, महामंत्री संजय पाण्डेय अजय के संज्ञान में मामला पहुंचा तो अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सभागार में बैठक की। तहसील प्रशासन से वार्ता की गई। इसमें तहसील प्रशासन द्वारा पूरा गेट न खोलने की बात कही गई। इसके बाद आक्रोशित वकीलों ने तहसील परिसर में एसडीएम और तहसील प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख तहसीलदार विनोद ने अधिवक्ताओं को समझाया लेकिन मामला नहीं संभला। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को भी खरी खोंटी सुनाई । दि ...