कुशीनगर, मार्च 8 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद।कसया तहसील में कार्य में अनियमितता और लापरवाही बरतने के आरोप में एसडीएम ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक तहसील कर्मी को पुलिस के हवाले कर दिया। इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।शनिवार को उपजिलाधिकारी कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित कार्य में लगातार अनियमितता और लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मामले की स्वयं जांच कराई। जांच के दौरान जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के कार्य को देख रहे तहसील कार्यालय के बाबू नागेंद्र राय की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं पाई गई। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मी को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रशासन की इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.