बाराबंकी, मार्च 26 -- सिरौलीगौसपुर। उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा राजस्व टीम के साथ बाढ क्षेत्र के गांवों का गुरुवार को निरीक्षण किया। ग्रामीणों से बीते दिनों हुई बरसात से फसलों को नुकसान तो नहीं पंहुचा आदि जानकारियां ली। इसके बाद वह तराई क्षेत्र के सनांवा, तेलवारी, कोठरी गौरिया तथा नदी के दूसरे छोर मांझा रायपुर,परसावल, पारा, बेहटा आदि गांवों के ग्रामीणों के साथ संवाद किया। सरयू नदी में बाढ आने के समय होने वाली दिक्कतों को जाना। इस मौके पर रामकरण, विकास कुमार, राम आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.