उन्नाव, अप्रैल 10 -- पुरवा, संवाददाता। गोशालाओं में गोवंशों के बेहतर रखरखाव के लिए शुक्रवार को तहसील सभागार में एसडीएम और पशु डॉक्टरों के साथ बैठक हुई। जिसमें प्रतिदिन गोवंशों को 4 किलोग्राम भूसा, 4 किलोग्राम हरा चारा, 1/2 किलोग्राम पशु आहार देने, अन्ना मवेशी सड़कों पर न घूमें, लाग बुक में जानवरों का अंकन करने, सौ फीसदी टैगिंग व मृत जानवरों का रजिस्टर में अंकन बाद पंचायतनामा कराने, सौ से कम गोवंशों को नजदीकी गोशालाओं में शिफ्ट कराने, चारागाह की भूमि चिन्हित करने, गोशालाओं में 6 रजिस्टर बनानें, भूसा बैंक बनाए जाने सहित साल भर हरे चारे आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में उप पशुचिकित्साधिकारी, ईओ व एडीओ पंचायत सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.